Breaking

Showing posts with label MOBILE. Show all posts
Showing posts with label MOBILE. Show all posts

Tuesday, April 2, 2019

April 02, 2019

मार्च महिने मे Flipcart पे बिके 6 लाख से ज्यादा Realme 3 स्मार्टफोन, कम दाम ज्यादा फिचर....




Oppo के सब-ब्रैंड रियलमी ने पिछले महीने अपना बजट स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया था। लॉन्च होने के एक महीने के भीतर ही इस फोन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी का दावा है कि उसने महज 3 हफ्ते में 5 लाख से ज्यादा रियलमी 3 स्मार्टफोन की बिक्री की है। कंपनी ने बताया कि पहली दो सेल में इसके करीब 3.12 लाख हैंडसेट्स बिके। इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर धांसू फीचर्स वाले इस फोन को 4.5 रेटिंग भी मिली है। बता दें कि रियलमी 3 एक बजट स्मार्टफोन है। कीमत के हिसाब से इस फोन में कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। डाइनैमिक ब्लैक, क्लासिक ब्लैक और रेडियंट ब्लू कलर ऑप्शन में आने वाले इस फोन के 3GB रैम+32GB स्टोरेज वेरियंट को 8,999 रुपये और इसके 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

Wednesday, February 27, 2019

February 27, 2019

Reliance Jio Group Talk लॉन्च, अब एक साथ 10 लोगों से कॉन्फ्रेंस कॉल कर शकेगें


लगभग ढाई साल पहले रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में जब दस्तक दी थी, तो इस क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के हाथ-पांव फूलने लगे थे. आज भी स्थिति कुछ ऐसी ही है. कंपनियों के पसीने छूटने लगे थे और अाज भी इन कंपनियों की कुछ ऐसी ही हालत है.

Wednesday, October 3, 2018

October 03, 2018

Honor 8X लॉन्च, 16 अक्टूबर को पहुंचेगा भारत



ऑनर अपना नया स्मार्टफोन Honor 8X भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। हुवावे के सब-ब्रैंड ऑनर की आधिकारिक वेबसाइट के मुतबाकि, नई दिल्ली को 16 अक्टूबर को एक इवेंट में ऑनर 8एक्स लॉन्च किया जाएगा। वेबसाइट से यह भी खुलासा हुआ है कि Honor के इस मिड-रेंज फैबपलेट को दुबई, यूएई और मैड्रिड व स्पेन में मंगलवार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट को अक्टूबर में मलयेशिया, रूस, चेक रिपब्लिक और थाइलैंड में उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनर 8एक्स को पिछले महीने चीन में ऑनर 8एक्स मैक्स के साथ लॉन्च किया गया था। ऑनर की ग्लोबल वेबसाइट से ऑनर 8एक्स के अलग-अलग बाजारों में पहुंचने की तारीख का पता चलता है। नई दिल्ली में 16 अक्टूबर को कंपनी एक इवेंट आयोजित कर रही है, जिसमें नया फैबलेट लॉन्च किया जाएगा। 

Honor 8X की कीमत व उपलब्धता 
चीन में ऑर 8एक्स के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,900 रुपये) है। 6 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत (करीब 20,300 रुपये) है। अभी ऑनर 8एक्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए कीमत व उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। 

Honor 8X के स्पेसिफिकेशन्स 
ऑनर 8एक्स में 6.5 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 397 पीपीआई है। हैंडसेट में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर है। 

फटॉग्रफी के लिए ऑनर 8एक्स में 20 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापि्कसल सेकंडरी सेटअप है। कैमरा अपर्चर एफ/1.8 और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और विडियो के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3750mAh बैटरी दी गई है। 

Monday, September 10, 2018

September 10, 2018

Moto G6 Plus भारत में लॉन्च, 2.2GHz क्वालकॉम प्रोसेसर और 6GB रैम वाले फोन की कीमत है 22,499 रुपए



लेनोवो के स्वामित्व वाली चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना नया मिडरेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Moto G6 Plus के नाम से लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन ग्लोबल तौर पर करीब पांच महीने पहले ही ब्राजील में लॉन्च किया जा चुका था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के भारतीय वेरियंट की कीमत 22,499 रुपए तय की है। कस्टमर इस फोन को 10 सितम्बर से अमेजन और मोटो हब के माध्यम से खरीद सकते हैं।

5.93 इंच की है डिस्प्ले: ड्युअल सिम के साथ आने वाले Moto G6 Plus में 5.93 इंच की डिस्प्ले है, जो 18:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो प्रदान करती है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 2.2GHz स्नैपड्रैगन का ऑक्टा-कोर 630 प्रोसेसर लगाया है, जो एडरिनो 508 जीपीयू के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर रन कर रहा है, हालांकि कंपनी ने जल्द ही इसे एंड्रॉयड पाई का अपडेट देने का वादा किया है।

रियर में है ड्युअल टोन एलईडी फ्लैश वाला ड्युअल कैमरा: फोन के रियर में ड्युअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12+5 मेगापिक्सल का ड्युअल कैमरा है। जिसका प्राइमरी लेंस f/1.7 अपर्चर के साथ आ रहा है, जबकि फोन का सेकेंडरी लेंस में f/2.2 अपर्चर वाला है। ज्यादा अपर्चर क्षमता के कारण इससे कम रोशनी में भी अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती है। फोन के फ्रंट में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ f/2.2 अपर्चर वाला सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में गूगल लेंस, स्पॉट कलर, पोर्ट्रेट मोड, लैंडमार्क रिकॉग्नीशन, फेस अनलॉक और टर्बो पॉवर चार्जिंग जैसे फीचर भी मिल रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन्स:

डिस्प्ले
5.93 इंच आईपीएल एलसीडी
रिजॉल्यूशन
1080 x 2160 पिक्सल
प्रोसेसर
2.2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
रैम
6GB
स्टोरेज
64GB
रियर कैमरा
12+5 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा
16 मेगापिक्सल
सिक्योरिटी
फिंगरप्रिंट (फ्रंट माउंटेड), फेस अनलॉक
बैटरी
3,200mAh
कनेक्टिविटी
4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी Type-C, NFC


Monday, September 3, 2018

September 03, 2018

क्या आप अपने मोबाइल से DSLR जितनी क्लिन फोटोग्राफ कि आशा रखते है तो जानिए इस डिवाइस के बारे मे....



अगर, आपके पास सस्ता बजट स्मार्टफोन है और आप अपने स्मार्टफोन से DSLR की क्वालिटी वाला तस्वीर खींचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं है। आप केवल 300 रुपये के खर्च पर अपने बजट स्मार्टफोन को DSLR बना सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोग अपना स्मार्टफोन कैमरे की बजह से बदल रहे हैं। कम बजट वाले या फिर पुराने स्मार्टफोन में आप एक्सटर्नल लेंस का इस्तेमाल करके DSLR क्वालिटी की तस्वीर निकाल सकते हैं।

Friday, August 31, 2018

August 31, 2018

बदल गया तेज ऐप का नाम, नए ऐप से पा सकेंगे बैंक लोन जानिए पुरी बात



Google की ओर से ‘Google for India 2018’ नाम से मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में Tez ऐप का नाम बदलने की घोषणा की गई। अब तेज ऐप का नाम Google pay कर दिया गया है। इस ऐप के माध्यम से अब लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए गूगल देश के प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी करेगा। 

तेज ऐप का नाम बदलने के अलावा गूगल ने इसके फीचर्स में कोई और बदलाव नहीं किया है। इस वजह से जब नाम बदलकर गूगल पे होगा, तब भी तेज यूजर्स को वही होम स्क्रीन, बिल पेमेंट लिंक और कॉन्टैक्ट्स आदि मिलेगा। गूगल ने इवेंट में घोषणा की कि गूगल पे इन-स्टोर और ऑनलाइन विकल्पों के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देगा। 

सबसे खासबात यह है कि गूगल पे के माध्यम से यूजर्स देश के प्रमुख बैंकों से लोन के लिए भी अप्लाई कर पाएंगे। ऐप में आने वाले अपडेट के से प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए अप्लाई किया जा सकेगा। इस सर्विस के लिए गूगल फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा समेत अन्य बैंकों के साथ साझेदारी करेगा। 

अभी 1.2 मिलियन यानी 12 लाख छोटे व्यवसायी तेज ऐप इस्तेमाल करते हैं। अब कंपनी दिवाली तक 1.5 लाख रिटेल स्टोर्स को पार्टनर बनाने की तैयारी में है। तेज अपग्रेड के बारे में बताते हुए Google इंडिया, प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने कहा कि भारत में ऐप बनाने का मतबल है कि गूगल दुनियाभर के यूजर्स के लिए ऐप का बनाएगा। सेनगुप्ता के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गूगल पे वर्ल्डवाइड ऐप भारत के ऐप मॉडल पर आधारित होगा। 

बता दें कि फिलहाल 22 मिलियन यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का दावा है कि पिछले साल सितंबर में लॉन्चिंग के बाद से अभी तक 750 मिलियन ट्रांजैक्शन इस ऐप के माध्यम से किए गए हैं। 

इसके अलावा घोषणा की गई कि गूगल ऐंड्रॉयड गो में दो नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इन फीचर्स से अब गो यूजर्स को दो भाषाओं में न्यूज फीड और ऑडियो प्लेबैक आर्टिकल्स चुनने की सुविधा मिलेगी। गूगल वायस असिस्टेंट अब अंग्रेजी और हिंदी के अलावा मराठी भी सपॉर्ट करेगा। गूगल के मैप्स गो ऐप के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर जोड़ा गया है। गूगल मैप्स के इस वर्जन में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ भी वॉयस नेविगेशन फीचर काम करेगा। 

Wednesday, August 22, 2018

August 22, 2018

Xiaomi ने भारतीय बाजार में उतारा Poco F1, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन



चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारतीय बाजार में Poco सीरीज का फोन Poco F1 लांच किया है. इस स्मार्टफोन में Qualcomm's flagship के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा LiquidCool (लिक्विट कूल) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. इस टेक्नोलॉजी की वजह से लंबे समय तक फोन के इस्तेमाल करने के बावजूद यह गर्म नहीं होगा. Xiaomi Poco F1 तीन कलर- ग्रेफाइट ब्लैक, स्टील ब्लू और रोसो रेड, में उपलब्ध है. इस फोन का स्पेशल एडिशन भी लांच किया गया है. स्पेशल एडिशन में केवलर अरामिड फाइबर का इस्तेमाल किया गया है. यह स्क्रैच को रोकने के लिए है. इसकी वजह से फोन पर किसी तरह की स्क्रैच नहीं आएगी. केवलर अरामिड फाइबर में बुलेटप्रूफ लाइफ जैकेट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है.

Saturday, August 11, 2018

August 11, 2018

वॉट्सऐप लाया ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका.


वॉट्सऐप आखिरकार ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आ गया है. मंगलवार यानी 31 जुलाई से ये फीचर दुनिया भर के एंड्राएड और आईओएस यूजर्स के लिए लाइव हो गया है.
August 11, 2018

JioPhone 2 की कीमत से और बुकिंग तक की सारी जानकारी देखिए



JioPhone 2 की बिक्री 15 अगस्त से शुरू हो रही है। यह जियफोन का अपग्रेड वर्जन है। यहां जानना जरूरी है कि जियोफोन के 2.5 करोड़ यूनिट्स अब तक बिक चुके हैं। हम आपको JioPhone 2 से जुड़ी हर बड़ी-छोटी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Tuesday, August 7, 2018

August 07, 2018

गूगल ने जारी किया Android Pie अपडेट, जानिए कौन कौन से फोन मे अपडेट मिलेंंगे



टेक जाइंट गूगल हर साल की तरह इस बार भी पॉपुलर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग का नया वर्जन Android P जारी कर दिया है. इस साल एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन का इंतजार कर रहे यूजर्स को आखिरकार Android 9.0 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है. गूगल ने एंड्रॉयड 9.0 को Android Pie का नाम दिया है. इससे पहले गूगल ने एंड्रॉयड 9.0 के बीटा वर्जन की टेंस्टिंग शुरू की थी.


एंड्रॉयड ओरियो के बाद आने वाले Pie को मुख्य तौर पर ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस रखते हुए डेवलप किया गया है. ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड यह नया एंड्रॉयड वर्जन स्मार्टफोन यूजर्स को फोन चलाने का बिल्कुल नया अनुभव देगा.

 एंड्रॉयड Pie का यह लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले गूगल के स्मार्टफोन पिक्सल, पिक्सल एसएल, पिक्सल 2, पिक्सल एसएल 2 पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. गूगल की ओर से इन स्मार्टफोन्स के लिए जारी किए गए अपडेट का साइज 1.2GB है.


ये हैं Android Pie की मुख्य खूबियां

  • पहले आने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में गेस्ट नेविगेशन बटन स्क्रीन पर थोड़ा स्पेस लेते थे. लेकिन अब गूगल ने इन बटन के स्टाइल को बदल दिया है. जब तक आप स्मार्टफोन के नीचले हिस्से को टच नहीं करेंगे ये बटन दिखाई नहीं देंगे.
  • एंड्रॉयड Pie में टाइम अब स्क्रीन के लेफ्ट हिस्से में टॉप पर दिखाई देगा. इससे पहले आने वाले वर्जन में टाइम हमेशा स्क्रीन के राइट साइड में टॉप पर दिखाई देता था. गूगल ने यह बदलाव नॉच स्क्रीन के बढ़ते हुए ट्रैंड के मद्देनजर किया है.
  • एंड्रॉयड ऑपरेटिंग्स में अब तक जीमेल और गूगल के ऐप्स पर ही स्मार्ट रिप्लाई का फीचर मिलता था. लेकिन अब ज्यादातर ऐप्स में यह फीचर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा. इस फीचर के जरिए नोटिफिकेशन में ही रिप्लाई करने का बटन मिल जाएगा.
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए Android Pie में ऐप एक्शन का फीचर भी दिया गया है. यह फीचर इस बात को जानने की कोशिश करेगा कि आप फोन का इस्तेमाल किन किन ऐप्स के लिए सबसे ज्यादा करते हैं. इन बातों को जानने के बाद यह आपकी जरूरतों के हिसाब से स्मार्टफोन को मैनेज करना शुरू कर देगा.
  • ऐडेप्टिव ब्राइटनेस का नया फीचर पर ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करेगा. यह फीचर हर ऐप में आपकी सेंटिंग्स के हिसाब से ब्रााइटनेस को मैनेज करने का विकल्प मुहैया करवाएगा.

शुरुआत में गूगल के पिक्सल और नेक्सस स्मार्टफोन को ही Android P अपडेट मिलेगा. इसके बाद OEMs पार्टनरशिप के जरिए सोनी, शाओमी, एचएमडी ग्लोबल, ओप्पो, वीवो, वन प्लस के स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड P का बीटा वर्जन उपलब्ध होगा.


इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा लेटेस्ट अपडेट


1. Essential Phone

2. Nokia 7 Plus

3. OnePlus 6

4. Oppo R15 Pro

5. Sony Xperia XZ2

6. Vivo X21

7. Vivo X21UD

8. Xiaomi Mi Mix 2S


इसके अलावा मोबाइल कंपनियों को बाकी स्मार्टफोन्स में Android P की अपडेटा का एलान करने में थोड़ा वक्त लगेगा. उम्मीद की जा रही है एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा नोकिया और शाओमी के स्मार्टफोन को भी जल्द से जल्द ये अपडेट मिल जाएगा.

Tuesday, July 31, 2018

July 31, 2018

24 घंटे में बदला जा सकेगा मोबाइल ऑपरेटर, जानें इससे जुड़ा पूरा सच


ट्राई की MNP की गाइडलाइन्स के मुताबिक फिलहाल ऐसे कोई भी नियम नहीं बनाया गया है। वहीं, MNP के नियमों बदलाव किए जाने की कोई खबर भी नहीं है



मोबाइल ऑपरेटर बदलने की प्रक्रिया यानी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस खबर के मुताबिक, आने वाले दिनों में मोबाइल ऑपरेटर बदलना महज 24 घंटों में संभव हो सकेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) मोबाइल ऑपरेटर बदलने के नए नियम तैयार कर रहा है जिन्हें जल्द ही लागू किए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि ये खबर गलत है। ट्राई की MNP की गाइडलाइन्स के मुताबिक फिलहाल ऐसे कोई भी नियम नहीं बनाया गया है। वहीं, MNP के नियमों बदलाव किए जाने की भी कोई खबर नहीं है।

Saturday, July 28, 2018

July 28, 2018

# बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले इन 6 बातों के बारे में जरूर बताएं



एक समय था जब बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखने की बात कही जाती थी, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। स्मार्टफोन अब न सिर्फ एक डिवाइस का नाम है बल्कि ये हमारी जरुरत बन चुके हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को स्मार्टफोन दे रहें हैं, तो उन्हें 6 बातों के बारे में जरूर बताएं।

Saturday, July 21, 2018

July 21, 2018

Jio Phone Monsoon Offer आज से, 501 रुपये में मिल जाएगा Jio Phone



Jio Phone Monsoon ऑफर का आगाज़ हो गया है। याद रहे कि रिलायंस जियो के इस ऑफर के बारे में जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सालाना बेठक में दी गईथी। इस ऑफर के ज़रिए कंपनी फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र को Jio Phone खरीदने के लिए प्रेरित करना चाहती है। दरअसल, जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर में ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं। मज़ेदार बात यह है कि यह 501 रुपये भी सिक्योरिटी डिपॉज़िट की राशि है जो तीन साल बाद ग्राहकों को वापस दे दी जाएगी। शुक्रवार शाम 5 बजे से जियो स्टोर में जाकर इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकेगा। यह ऑफर शनिवार से देशभर से सभी रिटेल स्टोर (अधिकृत पार्टनर) में भी उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने जियो मॉनसून हंगामा ऑफर चुनने वाले ग्राहकों के लिए नया प्लान भी पेश किया है।

Thursday, June 21, 2018

June 21, 2018

Reliance Jio , अब रोजाना देगा 6.5 GB डाटा



सस्ते और किफायती प्लान पेश कर टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाका मचाने वाले रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स को बंपर फायदा देने के लिए एक प्लान को अपडेट किया है. अगर आपको भी प्रतिदिन ज्यादा इंटरनेट डाटा की जरूरत पड़ती है तो यह प्लान आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है. आपको बता दें कि हाल ही में एयरटेल और बीएसएनएल ने अपने प्लान अपडेट किए हैं, जिसके बाद जियो ने भी अपने प्लान्स को अपडेट किया है. पिछले दिनों रिलायंस जियो ने अपने हर प्लान में रोजाना 1.5 GB ज्यादा डाटा देने की पेशकश की है.

Tuesday, June 12, 2018

June 12, 2018

अगर आपका मोबाइल बार-बार होता है हैंग तो ये 5 बातें ध्यान रखें



कई लोगों को बार-बार मोबाइल हैंग होने की प्रॉब्लम रहती है। लेकिन इके पीछे की वजह क्या है ये ज्यादातर लोग नहीं जान पाते हैं। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इस प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। आज इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं मोबाइल को हैंग होने से बचाने के टिप्स...

Thursday, May 17, 2018

May 17, 2018

वनप्लस 6 भारत मे हुआ लोंच जाने इसके फिचर्स



वनप्लस 6 के लॉन्च का मुंबई में इवेंट शुरू हो चुका है| वनप्लस 6 2018 के उन फोन्स में से एक है जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार रहा है। कंपनी ने इवेंट के दौरान बताया की भारत में बेंगलुरु के अलावा 5 और जगह खुलेंगे वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर। भारत में 10 नए सर्विस सेंटर खोले जाएंगे ।



वनप्लस 6 फुल स्पेसिफिकेशन्स: इस बार कंपनी ने फोन को लार्ज डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। फोन का डिस्प्ले साइज 6.28 इंच है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में वनप्लस 6 में 20MP+16MP ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। ड्यूल कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और 480 फ्रेम प्रति सेकंड स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। फोन 6GB और 8GB रैम वैरिएंट में उपलब्ध होगा। फ्रंट कैमरा 16MP का है। फोन को पावर देने का काम 3300 mAh की बैटरी करेगी। कंपनी ने वायरलेस चार्जिंग को ना अपनाकर देश चार्जिंग को ही तवज्जो दी है। तीन वैरिएंट में आएगा फोन- सिल्क व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक। वनप्लस 6 की भारत में शुरुआती कीमत 34999 रुपये, 21 मई से अमेजन पर सेल शुरू।