NEWS
May 30, 2018
Wednesday, May 30, 2018
Tuesday, May 29, 2018
NEWS
May 29, 2018
आ गया पतंजलि का सिम कार्ड, सिम पर लॉन्च किए 3 धमाकेदार प्लान, जानिए इसके फायदे.
देश के सबसे तेजी से बढ़ते
कंज्यूमर गुड्स ब्रांड पंतजलि ने अब टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की है. बाबा रामदेव
ने एक इवेंट में पतंजलि का सिम कार्ड लॉन्च किया है. इसे 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' नाम दिया गया है.
रिलायंस जियो के धमाकेदार
आगाज के बाद टेलीकॉम सेक्टर में एक और स्वदेशी कंपनी की एंट्री हो गई है. देश के
सबसे तेजी से बढ़ते कंज्यूमर गुड्स ब्रांड पंतजलि ने अब अपनी सिम लॉन्च की है. बाबा
रामदेव ने एक इवेंट में पतंजलि का सिम कार्ड लॉन्च किया है. इसे 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' नाम दिया गया है. इसे
पतंजलि और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मिलकर लॉन्च किया है. पतंजलि
के सिम में यूजर्स को 144 रुपए में रिचार्ज कराने
पर 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है
कि इस सिम के जरिए पतंजलि के प्रोडक्ट पर 10% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा. बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रांड की टेलीकोम सेक्टर में एंट्री के बाद से यूजर्स में उत्सुकता बढ़ गई है. दरअसल, जिस तरह जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धूम मचाई थी, वैसे ही उम्मीद यूजर्स को पतंजलि से भी है. लेकिन, क्या ऐसा होगा. BSNL के साथ करार से पतंजलि ने
इस मार्केट में एंट्री ली है. लेकिन, फिलहाल पतंजलि के एम्प्लॉई
के लिए ही यह सिम लॉन्च किया गया है. अब सबको इंतजार है तो पंतजलि के स्वेदशी
समृद्धि सिम कार्ड के ऑफिशियल लॉन्च का. क्योंकि, उसके बाद यह आम यूजर्स के
लिए भी उपलब्ध होगा. इस दौरान चर्चा है कि पतंजलि के सिम कार्ड पर 3 प्लान भी मिलेंगे. ये प्लान्स केवल पतंजलि के सिम कार्ड के
लिए ही वैलिड होंगे.
Sunday, May 27, 2018
EDUCATION
May 27, 2018
10th Result Gujarat GSEB
गुजरात बोड द्वारा मार्च-१८ मे लीऐ गऐ 10th का इम्तहान का परिणाम आज आने वाला है सभी माता-पिता और छात्रो को बेसबरी से इन्तजार था.10th Result Gujarat GSEB
अगर आप नही जानते की ओनलाइन अपना परिणाम कैसे देखे तो आप यहा नीचे दीऐ गये लीक को ओपन करके इसमे अपना सीट नंबर डालके अपना रीजल्ट देख शकते है, 10th Result Gujarat GSEB
HEALTH
May 27, 2018
केंसर को दवा से भी जल्द सही करता है विटामिन डी थैरेपी, जानिए कैसे ?
विटामिन डी एक ऐसा तत्व है जिसकी शरीर को भारी
मात्रा में जरूरत होती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हमारा शरीर कई
बीमारियां की चपेट में आ जाता है। हाल ही में हुए शोध में साफ हुआ है कि अगर
व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की भरपूर मात्रा है तो वह कैंसर और डायबिटीज जैसे
गंभीर रोगों से बच सकता है। इसलिए डॉक्टर सभी को यह सलाह देते हैं रोजाना सुबह की
धूप जरूर लें। यू एस में हुई स्टडी में बताया गया है कि विटामिन डी थैरेपी कैंसर
का पक्का इलाज कर सकती है।
Saturday, May 26, 2018
TECH INFO
May 26, 2018
Google Duo : Screen Share
वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स Google Duo पर स्क्रीन शेयर कर
सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने नया अपडेट रोल आउट किया है।
गूगल के वीडियो कॉलिंग एप Google Duo में
नया स्क्रीन शेयरिंग फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब अपने दोस्तों
के साथ स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। Google Duo के इस
फीचर का इंतजार यूजर्स बहुत दिनों से कर रहे थे। हांलाकि ये फीचर स्काइप के वीडियो
कॉलिंग एप पर पहले से ही मौजूद है।
गूगल इस फीचर पर कई महीने से काम कर
रहा था। गूगल ने Google Duo वर्जन 34 अपडेट
रोल आउट किया है। इस अपडेट के साथ ही यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस
फीचर के जरिए यूजर अपने स्क्रीन को अपने फ्रेंडस के जरिए शेयर कर सकते हैं।
Friday, May 25, 2018
NEWS
May 25, 2018
Nipah वायरस जिससे केरल में गई 10 लोगों की जान, जानिए क्या है निपाह वायरस
निपाह वायरस का
पहला मामला सबसे पहले सिंगापुर-मलेशिया में 1998
और 1999 में सामने आया था। ये सबसे पहले सुअर,
चमगादड़ या अन्य जीवों को प्रभावित करता है और इसके संपर्क में आने से
मनुष्यों को भी चपेट में ले लेता है।
मलेशिया में
सबसे पहले इसके लक्षण दिखाई दिए थे जब एक व्यक्ति को इस वायरस ने चपेट में लिया और
उसकी मौत हो गई थी, उसी गांव के नाम पर इसको निपाह नाम दिया गया। इस वायरस को विश्व स्वास्थ्य
संगठन के स्थलीय पशु स्वास्थ्य संहिता में लिस्टेड किया गया है।
कैसे फैलता है निपाह वायरस:
निपाह
वायरस मनुष्यों के संक्रमित सुअर, चमगादड़ या अन्य संक्रमित जीवों से संपर्क में आने से फैलता
है। यह वायरस एन्सेफलाइटिस का कारण बनता है। यह इंफेक्शन फ्रूट बैट्स के जरिए
लोगों में फैलता है। खजूर की खेती करने वाले लोग इस इंफेक्शन की चपेट में जल्दी
आते हैं। 2004 में इस
वायरस की वजह से बांग्लादेश में काफी लोग प्रभावित हुए थे।
Monday, May 21, 2018
TECH INFO
May 21, 2018
इंटरनेट पर 1 मिनट में क्या-क्या होता है?
आजकल हम सुचना प्रौध्योगिकी क्रांति की दुनिया में रह रहे हैं. अब दुनिया के प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी केवल एक छोटे लेकिन स्मार्ट मोबाइल फोन की मदद से हासिल की जा सकती है. दुनिया की कुल आबादी 2017 में 7.47 बिलियन तक पहुंच गई और 3.77 बिलियन लोगों तक इंटरनेट की पहुँच हो गयी है. आज की दुनिया में 4.9 बिलियन मोबाइल फोन हैं. यह आलेख एक मिनट में इंटरनेट पर हुई गतिविधियों पर आधारित है. इस लेख में केवल सितम्बर 2017 तक अपडेटेड आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है. आइये जानते हैं कि इन्टरनेट की दुनिया में 1 मिनट में क्या-क्या गतिविधियाँ होतीं हैं ?
TECH INFO
May 21, 2018
58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट फेसबुक ने बंद किए
सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने इस साल करीब 58.3 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद किए हैं। इस साल के शुरुआत के तीन महीनों में फेसबुक
ने इन फेक अकाउंट पर कार्रवाई की है। फेसबुक ने अकाउंट से परोसे जा रहे कंटेंट के
आधार पर पहचान कर ये अकाउंट बंद किए हैं। सोशल मीडिया साइट के मुताबिक, ये फेसबुक अकाउंट हिंसा, आतंकवाद और धार्मिक घृणा और नफरत फैलाने वाले कंटेंट को प्रसारित कर रहे थे।
TECH INFO
May 21, 2018
आ गया हैं ये नया फीचर : Youtube पर आपने क्या देखा अब नहीं जान सकेगा कोई
यूट्यूब ने अपने एंड्राइड यूज़र्स के लिए एक ख़ास फीचर पेश
करने की तैयारी की हैं, जिसकी मदद से यूट्यूब पर सर्च किया गया कोई भी कंटेंट
हिस्ट्री सेव नहीं होगी और ना ही देखी जा सकेगी। फ़िलहाल कंपनी इस फीचर पर
टेस्टिंग कर रही हैं। इस टेस्टिंग में सफलता मिलने के बाद कंपनी इसे अपने सभी
एंड्राइड यूज़र्स के लिए पेश करेगी। बता दे ये फीचर बीटा वर्जन पर दिया जा चुका हैं, और कुछ यूज़र्स के
द्वारा काम में लिया जा रहा हैं।
अधिकतर देखा गया हैं की जब भी यूज़र यूट्यूब पर कुछ भी सर्च
करते हैं तो वह यूट्यूब हिस्ट्री में सेव हो जाता हैं। लेकिन कई बार यूज़र्स इस
हिस्ट्री को डिलीट करना भूल जाते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनके द्वारा सर्च
किया गया कंटेंट हिस्ट्री के माध्यम से कोई जान ले। बता दे यूट्यूब पर जो भी यूज़र
द्वारा सर्च किया जाता हैं उसी हिस्ट्री के आधार पर नए वीडियो यूट्यूब आपको सजेस्ट
करता हैं।
GOVERMENT INFO
May 21, 2018
Pradhan Mantri Vidhya Lakshmi Scheme : पढ़ाई के लिए लोन
अगर आपके पास पढ़ाई करने के लिए पैसों
की कमी है तो चिंता की कोई बात नहीं है अब आपको पढ़ाई करने के लिए सरकार लोन दे
रही है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत आपको पढ़ाई के लिए
आसानी से लोन मिलने का एक प्लेट फॉर्म pradhan mantri vidhya lakshmi scheme उपलब्ध कराएगी। pradhan mantri vidhya lakshmi scheme योजना के तहत स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से जुड़ी हर जानकारी आपको एक
प्लेटफॉर्म मिल जाएगी। pradhan mantri vidhya lakshmi scheme पोर्टल पर एजुकेशन लोन के कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म भी उपलब्ध हैं। इनकी मदद से
पढ़ाई के लिए लोन या स्कॉलरशिप पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। लोन और
स्कॉलरशिप से जुड़ीं शिकायतें भी pradhan mantri vidhya lakshmi scheme पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।







