Breaking

Thursday, September 13, 2018

September 13, 2018

गूगल बंद करने जा रहा है अपना Gmail Inbox, जानें क्युं ?



गूगल ने कुछ ही समय पहले जीमेल का नया अवतार पेश किया था। अब जीमेल के फ्यूचर इनबॉक्स को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। इसी बीच गूगल ने मार्च 2019 तक अपन Inbox By Gmail को बंद करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में देखा जाए तो वर्ष 2014 में लॉन्च हुए गूगल इनबॉक्स को 5 साल बाद बंद किया जा रहा है। गूगल ने यह दावा किया है कि वो सभी यूजर्स के लिए नए ईमेल सॉल्यूशन पर फोकस करेगा।
जानें Inbox By Gmail के बारे में:
इसे अक्टूबर 2014 में पेश किया गया था। इसका मुख्य फोकस स्मार्टर इमेल मैनेजमेंट एक्सपीरियंस था। इसमें बंडल ग्रुपिंग रिसिपेंट्स, स्टेटमेंट्स और मैसेज से संबंधित फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इमेल स्नूजिंग, फॉलो-अप समेत कई फीचर्स मौजूद हैं। लेकिन जब गूगल ने जीमेल को एक नया लुक दिया तो इसके इनबॉक्स में कई नए फीचर भी एड किए गए। लेकिन अब गूगल केवल जीमेल को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहती है और इसी के चलते Inbox By Gmail को बंद कर दिया जाएगा।
हालांकि, अभी यूजर्स के पास कुछ महीने है जीमेल इनबॉक्स इस्तेमाल करने के लिए। गूगल अपने यूजर्स को एक ट्रांजिशन गाइड उपलब्ध करा रहा है जिससे यूजर्स नए जीमेल में आसानी से स्विच कर पाएंगे।
इससे पहले Yahoo Messenger को 17 जुलाई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। याहू ने कहा कि यूजर्स अपने सारे मैसेज 6 महीने तक डाउनलोड कर सकेंगे। कंपनी Yahoo Messenger की जगह एक नया इंस्टैंट मैसेजिंग एप Squirrel ला रही है। इस नई एप की बीटा टेस्टिंग के लिए यूजर्स अभी से अप्लाई कर सकते हैं। याहू मैसेंजर यूजर्स को अब Squirrel पर रिडायरेक्ट किया जा रहा है।
जानें क्यों बंद हुआ Yahoo:
Yahoo Messenger की वजह से ही वॉट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर जैसे चैटिंग सर्विस को लोग पसंद करने लगे हैं। इसी की वजह से चैटिंग की दुनिया में क्रांति आ गई और इतने सारे मैसेजिंग एप्स और सेवा की शुरुआत हुई। 2000 के शुरुआती वर्षों में इटंरनेट का इस्तेमाल करने वाला हर यूजर Yahoo Messenger का इस्तेमाल किया करता था। आखिर, ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से Yahoo Messenger को बंद करना पड़ा।

Monday, September 10, 2018

September 10, 2018

Moto G6 Plus भारत में लॉन्च, 2.2GHz क्वालकॉम प्रोसेसर और 6GB रैम वाले फोन की कीमत है 22,499 रुपए



लेनोवो के स्वामित्व वाली चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना नया मिडरेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Moto G6 Plus के नाम से लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन ग्लोबल तौर पर करीब पांच महीने पहले ही ब्राजील में लॉन्च किया जा चुका था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के भारतीय वेरियंट की कीमत 22,499 रुपए तय की है। कस्टमर इस फोन को 10 सितम्बर से अमेजन और मोटो हब के माध्यम से खरीद सकते हैं।

5.93 इंच की है डिस्प्ले: ड्युअल सिम के साथ आने वाले Moto G6 Plus में 5.93 इंच की डिस्प्ले है, जो 18:9 का ऑस्पेक्ट रेशियो प्रदान करती है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 2.2GHz स्नैपड्रैगन का ऑक्टा-कोर 630 प्रोसेसर लगाया है, जो एडरिनो 508 जीपीयू के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर रन कर रहा है, हालांकि कंपनी ने जल्द ही इसे एंड्रॉयड पाई का अपडेट देने का वादा किया है।

रियर में है ड्युअल टोन एलईडी फ्लैश वाला ड्युअल कैमरा: फोन के रियर में ड्युअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12+5 मेगापिक्सल का ड्युअल कैमरा है। जिसका प्राइमरी लेंस f/1.7 अपर्चर के साथ आ रहा है, जबकि फोन का सेकेंडरी लेंस में f/2.2 अपर्चर वाला है। ज्यादा अपर्चर क्षमता के कारण इससे कम रोशनी में भी अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती है। फोन के फ्रंट में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ f/2.2 अपर्चर वाला सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में गूगल लेंस, स्पॉट कलर, पोर्ट्रेट मोड, लैंडमार्क रिकॉग्नीशन, फेस अनलॉक और टर्बो पॉवर चार्जिंग जैसे फीचर भी मिल रहे हैं।

स्पेसिफिकेशन्स:

डिस्प्ले
5.93 इंच आईपीएल एलसीडी
रिजॉल्यूशन
1080 x 2160 पिक्सल
प्रोसेसर
2.2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
रैम
6GB
स्टोरेज
64GB
रियर कैमरा
12+5 मेगापिक्सल
फ्रंट कैमरा
16 मेगापिक्सल
सिक्योरिटी
फिंगरप्रिंट (फ्रंट माउंटेड), फेस अनलॉक
बैटरी
3,200mAh
कनेक्टिविटी
4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी Type-C, NFC


Monday, September 3, 2018

September 03, 2018

क्या आप अपने मोबाइल से DSLR जितनी क्लिन फोटोग्राफ कि आशा रखते है तो जानिए इस डिवाइस के बारे मे....



अगर, आपके पास सस्ता बजट स्मार्टफोन है और आप अपने स्मार्टफोन से DSLR की क्वालिटी वाला तस्वीर खींचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नया फोन खरीदने की जरूरत नहीं है। आप केवल 300 रुपये के खर्च पर अपने बजट स्मार्टफोन को DSLR बना सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोग अपना स्मार्टफोन कैमरे की बजह से बदल रहे हैं। कम बजट वाले या फिर पुराने स्मार्टफोन में आप एक्सटर्नल लेंस का इस्तेमाल करके DSLR क्वालिटी की तस्वीर निकाल सकते हैं।

Sunday, September 2, 2018

September 02, 2018

वायरल हुआ किराये पर ब्वॉयफ्रेंड दिलाने वाला एप, 48 घंटे में दो बार क्रैश हुआ ये एप



ऑनलाइन बाजार और लोगों की बढ़ती निर्भरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ऐसा भी मोबाइल एप  लांच हो गया है जो किराये पर ब्वॉयफ्रेंड दे रहा है। इस एप का नाम है RABF यानि रेंट अ ब्वॉयफ्रेंड। इस एप को 15 अगस्त के खास मौके पर लांच किया गया है और सिर्फ 15 दिनों में यह एप गूगल प्ले-स्टोर पर लाइफस्टाइल कैटेगरी में टॉप 5 ट्रेंडिंग एप की लिस्ट में आ गया है। इस एप को अभी तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप पर इतना लोड है कि पिछले 48 घंटे में RABF एप की वेबसाइट और एप दो बार क्रैश हो गया है और फिलहाल ना एप काम कर रहा है और ना ही वेबसाइट।

Friday, August 31, 2018

August 31, 2018

बदल गया तेज ऐप का नाम, नए ऐप से पा सकेंगे बैंक लोन जानिए पुरी बात



Google की ओर से ‘Google for India 2018’ नाम से मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में Tez ऐप का नाम बदलने की घोषणा की गई। अब तेज ऐप का नाम Google pay कर दिया गया है। इस ऐप के माध्यम से अब लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए गूगल देश के प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी करेगा। 

तेज ऐप का नाम बदलने के अलावा गूगल ने इसके फीचर्स में कोई और बदलाव नहीं किया है। इस वजह से जब नाम बदलकर गूगल पे होगा, तब भी तेज यूजर्स को वही होम स्क्रीन, बिल पेमेंट लिंक और कॉन्टैक्ट्स आदि मिलेगा। गूगल ने इवेंट में घोषणा की कि गूगल पे इन-स्टोर और ऑनलाइन विकल्पों के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देगा। 

सबसे खासबात यह है कि गूगल पे के माध्यम से यूजर्स देश के प्रमुख बैंकों से लोन के लिए भी अप्लाई कर पाएंगे। ऐप में आने वाले अपडेट के से प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए अप्लाई किया जा सकेगा। इस सर्विस के लिए गूगल फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा समेत अन्य बैंकों के साथ साझेदारी करेगा। 

अभी 1.2 मिलियन यानी 12 लाख छोटे व्यवसायी तेज ऐप इस्तेमाल करते हैं। अब कंपनी दिवाली तक 1.5 लाख रिटेल स्टोर्स को पार्टनर बनाने की तैयारी में है। तेज अपग्रेड के बारे में बताते हुए Google इंडिया, प्रॉडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने कहा कि भारत में ऐप बनाने का मतबल है कि गूगल दुनियाभर के यूजर्स के लिए ऐप का बनाएगा। सेनगुप्ता के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि गूगल पे वर्ल्डवाइड ऐप भारत के ऐप मॉडल पर आधारित होगा। 

बता दें कि फिलहाल 22 मिलियन यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का दावा है कि पिछले साल सितंबर में लॉन्चिंग के बाद से अभी तक 750 मिलियन ट्रांजैक्शन इस ऐप के माध्यम से किए गए हैं। 

इसके अलावा घोषणा की गई कि गूगल ऐंड्रॉयड गो में दो नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इन फीचर्स से अब गो यूजर्स को दो भाषाओं में न्यूज फीड और ऑडियो प्लेबैक आर्टिकल्स चुनने की सुविधा मिलेगी। गूगल वायस असिस्टेंट अब अंग्रेजी और हिंदी के अलावा मराठी भी सपॉर्ट करेगा। गूगल के मैप्स गो ऐप के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर जोड़ा गया है। गूगल मैप्स के इस वर्जन में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ भी वॉयस नेविगेशन फीचर काम करेगा। 

Saturday, August 25, 2018

August 25, 2018

PGVCL Recruitment for 104 Vidyut Sahayak (Junior Assistant) Posts 2018

PGVCL Recruitment for 104 Vidyut Sahayak (Junior Assistant) Posts 2018

Paschim Gujarat Vij Company Ltd. (PGVCL) Recruitment for 104 Vidyut Sahayak (Junior Assistant) Posts 2018
Total Posts: 104 Posts
Posts Name: Vidyut Sahayak (Junior Assistant)
Educational Qualification: Full time graduate qualification in regular mode from recognized University duly approved by UGC/AICTE in any discipline. There is no minimum percentage requirement.
August 25, 2018

GSRTC Conductor Result Declared 2018

GSRTC Conductor Result Declared 2018

GSRTC Result 2018: The Gujarat State Road Transport Corporation has successfully completed the competitive examination for Conductor & Driver posts. Numerous candidates have appeared for the exam and all of them were waiting for their GSRTC Conductor Result 2018 very desperately that has now been ended up. Looking at the excitement of every individual, department has now rolled out its highly awaited GSRTC Driver 2018 Result via official website i.e. gsrtc.in. Hence, candidates are humbly advised to keep an eye at it to get all the latest updates related to the GSRTC Conductor 2018 Result. Additionally, we are also showcasing all the necessary points related to it via this dedicated portal.
August 25, 2018

Police Constable Exam Date Declare 2018


Police Constable Exam Date Declare :-


tarikh 15/08/2018 thi bharai rahel police constable na form bharvani last date 07/09/2018 se.

Wednesday, August 22, 2018

August 22, 2018

Xiaomi ने भारतीय बाजार में उतारा Poco F1, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन



चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने भारतीय बाजार में Poco सीरीज का फोन Poco F1 लांच किया है. इस स्मार्टफोन में Qualcomm's flagship के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा LiquidCool (लिक्विट कूल) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. इस टेक्नोलॉजी की वजह से लंबे समय तक फोन के इस्तेमाल करने के बावजूद यह गर्म नहीं होगा. Xiaomi Poco F1 तीन कलर- ग्रेफाइट ब्लैक, स्टील ब्लू और रोसो रेड, में उपलब्ध है. इस फोन का स्पेशल एडिशन भी लांच किया गया है. स्पेशल एडिशन में केवलर अरामिड फाइबर का इस्तेमाल किया गया है. यह स्क्रैच को रोकने के लिए है. इसकी वजह से फोन पर किसी तरह की स्क्रैच नहीं आएगी. केवलर अरामिड फाइबर में बुलेटप्रूफ लाइफ जैकेट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है.
August 22, 2018

उत्तर प्रदेश पुलिस ने लांच किया UPCOP मोबाइल एप, घर बैठे दर्ज होगी FIR


उत्तर प्रदेश पुलिस ने जनता की सेवा में एक मोबाइल एप लांच किया है जिसकी मदद से आप घर बैठे शिकायत या एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। इस एंड्रॉयड मोबाइल एप का नाम UPCOP है जिसे आप गूगल के प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए पुलिस का मकसद लोगों के एफआईआर के लिए लोगों के समय को बचाना है।